समाचार में जुलाई 2026

तेलंगाना में क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट अधिनियम वेब अनुप्रयोग का शुभारंभभ

  • – रेनील जॉन, तेलंगाना
तेलंगाना में क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट अधिनियम वेब अनुप्रयोग का शुभारंभभ तेलंगाना के स्वास्थ्य, चिकित्सा और परिवार कल्याण मंत्री श्री दामोदर राजनरसिम्हा ने हेल्थकेयर सेक्टर में डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करने के लिए ‘क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट, 2010’ वेब एप्लीकेशन लॉन्च किया

स् वास्थ्य क्षेत्र में डिजिटल सुशासन को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए तेलंगाना के माननीय स्वास्थ्य, चिकित्सा एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री दामोदर राजा नरसिम्हा ने क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट अधिनियम, 2010 वेब अनुप्रयोग का शुभारंभ किया। इस अनुप्रयोग का विकास राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी), तेलंगाना द्वारा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशालय (डी.पी.एच.एफ.डब्ल्यू) के लिए किया गया है।

यह वेब अनुप्रयोग राज्य में क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट्स के पंजीकरण एवं विनियमन के लिए एक सुव्यवस्थित, पारदर्शी और जवाबदेह प्रणाली प्रदान करने हेतु विकसित किया गया है। प्रमुख प्रक्रियाओं के डिजिटलीकरण के माध्यम से यह मंच स्वास्थ्य पेशेवरों और नियामक प्राधिकरणों के बीच संवाद को सरल बनाते हुए कार्यकुशलता तथा अनुपालन को बढ़ावा देता है।

यह अनुप्रयोग चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों को क्लिनिक तथा अन्य क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट्स के पंजीकरण और लाइसेंस प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त, उपयोगकर्ता डिजिटल रूप से प्रमाणित लाइसेंस डाउनलोड कर सकते हैं, जिससे कागजी कार्यवाही में कमी आती है तथा सेवाओं के निस्तारण में तेजी सुनिश्चित होती है।

इस वेब अनुप्रयोग का शुभारंभ तेलंगाना में स्वास्थ्य प्रशासन के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह मंच सेवा वितरण को सुदृढ़ बनाने, नियामकीय निगरानी को बेहतर करने तथा चिकित्सा पेशेवरों के लिए अनुपालन प्रक्रिया को सरल बनाने में सहायक होगा। एनआईसी तेलंगाना द्वारा विकसित यह पहल प्रौद्योगिकी के माध्यम से सुशासन को सशक्त बनाने और सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं नागरिक-केंद्रित बनाने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करती है।