अंतरराष्ट्रीय ई-गवर्नेंस उत्पाद जनवरी 2026

भारत ने आपदा चेतावनी हेतु राष्ट्रव्यापी सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम लॉन्च किया

  • स्रोत - प्रेस सूचना ब्यूरो
India Highlights Inclusive Approach to AI Governance at UN Headquarters

भारत ने आपदाओं और सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़ी आपात स्थितियों के दौरान मोबाइल फोन पर रियल-टाइम, भू-स्थान आधारित चेतावनी संदेश भेजने के लिए राष्ट्रव्यापी सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम (सीबीएस) लॉन्च किया है। इस प्लेटफ़ॉर्म का उद्देश्य प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली को मजबूत बनाना तथा नागरिकों के साथ आपातकालीन संचार को अधिक प्रभावी करना है।

इस प्रणाली का शुभारंभ ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा किया गया। इसे दूरसंचार विभाग के अंतर्गत सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा गृह मंत्रालय के सहयोग से विकसित किया है।

पारंपरिक एस.एम.एस. अलर्ट के विपरीत, सीबीएस प्रणाली निर्धारित भौगोलिक क्षेत्र में मौजूद सभी मोबाइल उपकरणों पर तुरंत चेतावनी संदेश प्रसारित कर सकती है, यहां तक कि नेटवर्क व्यस्त होने की स्थिति में भी। यह प्लेटफ़ॉर्म 2जी से 5जी तक की मोबाइल प्रौद्योगिकियों को समर्थन देता है तथा बहुभाषीय और स्थान-विशिष्ट चेतावनी संदेशों के साथ उच्च-प्राथमिकता सूचनाएं जारी करने में सक्षम है।

इस प्रणाली को को सीएपी आधारित ‘सचेत’ आपदा चेतावनी प्लेटफ़ॉर्म के साथ एकीकृत किया गया है, जिससे आपातकालीन चेतावनियों का त्वरित और मानकीकृत प्रसार सुनिश्चित किया जा सके। लॉन्च के दौरान आयोजित राष्ट्रव्यापी परीक्षण ने विभिन्न क्षेत्रों और दूरसंचार नेटवर्कों में एक साथ उपयोगकर्ताओं तक पहुंचने की प्रणाली की क्षमता का प्रदर्शन किया।

अधिकारियों के अनुसार, यह पहल प्रौद्योगिकी-आधारित आपदा तैयारी तथा देशभर में सार्वजनिक सुरक्षा संचार को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।