अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (माईटी) द्वारा इलेक्ट्रॉनिक्स निकेतन, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, नई दिल्ली में एक योग सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मंत्रालय के सचिव, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के महानिदेशक, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र सर्विसेज इनकॉरपोरेटेड (निक्सी) के प्रबंध निदेशक, वरिष्ठ अधिकारियों तथा मंत्रालय के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास करते हुए स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस सत्र ने शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक कल्याण एवं समग्र स्वास्थ्य संवर्धन में योग के महत्व को रेखांकित करते हुए इसे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया।
यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की भावना तथा “योग से निरोगी काया, स्वास्थ्य से समृद्धि” के संदेश के अनुरूप कार्यस्थल पर स्वास्थ्य, कल्याण एवं सजगता की संस्कृति को प्रोत्साहित करने के प्रति माईटी की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।