समाचार में जनवरी 2026

माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा छत्तीसगढ़ में 51 महतारी सदनों का वर्चुअल शुभारंभ

माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा छत्तीसगढ़ में 51 महतारी सदनों का वर्चुअल शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा छत्तीसगढ़ में 51 महतारी सदनों का वर्चुअल शुभारंभ

त्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 23 सितंबर 2025 को धमतरी ज़िले के मगरलोड तहसील स्थित ग्राम करेली (बाड़ी) से वर्चुअल माध्यम द्वारा राज्यभर में 51 महतारी सदनों का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य महिला स्व-सहायता समूहों को सशक्त बनाना है, जिसके अंतर्गत उन्हें कौशल विकास, रोजगार सृजन एवं सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी।

कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री ने ग्राम संपदा ऐप, क्यूआर कोड आधारित मनरेगा (एम.जी.एन. आर.ई.जी.ए.) डेटा युक्त सिटीजन इंफॉर्मेशन बोर्ड का भी शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने लखपति दीदी / महतारी सदन पुस्तिका तथा माँ अभियान प्रकाशन का विमोचन भी किया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा, सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी तथा विधायक श्री अजय चंद्राकर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री साय ने जशपुर, बेमेतरा, मुंगेली और दुर्ग से जुड़ी महिला समूहों से वर्चुअल संवाद किया, उन्हें नवरात्रि की शुभकामनाएँ दीं और दोहराया कि महिला सशक्तिकरण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने राज्य की प्रमुख योजनाओं—रामलला दर्शन योजना, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना तथा महतारी वंदन योजना—पर भी प्रकाश डाला और मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद मुक्त बनाने के सरकार के संकल्प को दोहराया।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा ज़िले के लिए ₹83 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की घोषणा की। कार्यक्रम से राज्यभर के दो लाख से अधिक महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्याएँ वर्चुअल माध्यम से जुड़ीं।

इस वृहद राज्यस्तरीय वर्चुअल शुभारंभ कार्यक्रम के लिए राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) द्वारा एंड-टू-एंड आईसीटी सहयोग प्रदान किया गया, जिससे द्विपक्षीय संचार, समन्वय और आयोजन का सफल संचालन सुनिश्चित हो सका।

यह भी पढ़ें

also-news3

एन्टे भूमि कार्यक्रम के तहत सर्वे रिकॉर्ड के ऑनलाइन वितरण के लिए केरल ने कियोस्क लॉन्च किया।

केरल सरकार के सर्वेक्षण और भूमि रिकॉर्ड निदेशालय के 'एन्टे भूमि' डिजिटल सर्वेक्षण कार्यक्रम के हिस्से के रूप में, सर्वेक्षण रिकॉर्ड के ऑनलाइन वितरण के लिए एक अत्याधुनिक कियोस्क का उद्घाटन केरल के माननीय राजस्व मंत्री द्वारा किया गया। यह कियोस्क एक उपयोगकर्ता-अनुकूल डिजिटल इंटरफ़ेस प्रदान करता है, जिसके माध्यम से नागरिक सुविधापूर्वक डिजिटल रूप से सर्वे किए गए...

और पढ़ें

also-news1

भुवनेश्वर में "एआई के माध्यम से शासन को सशक्त बनाना" पर तकनीकी बूट कैंप का उद्घाटन

ओडिशा सरकार के विकास आयुक्त एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव, योजना एवं अभिसरण और जल संसाधन विभाग की श्रीमती अनु गर्ग, आईएएस ने 8 सितंबर 2025 को राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केंद्र (एनआईस) के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में "एआई के माध्यम से शासन को सशक्त बनाना" विषय पर एक तकनीकी बूट कैंप का उद्घाटन किया।...

और पढ़ें

also-news2

एनआईसी मणिपुर ने कोहसेम के लिए नए ई.पी.एम.एस. एप्लिकेशन पर प्रशिक्षण आयोजित किया

परीक्षा प्रसंस्करण और प्रबंधन प्रणाली (ई.पी.एम.एस. ), राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केंद्र मणिपुर द्वारा विकसित एक नया वेब-आधारित एप्लिकेशन है, जिसे काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन, मणिपुर (कोहसेम) के लिए आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से पेश किया गया।...

और पढ़ें